28 से 30 तक खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान
रांची, अगस्त 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में मनाया जाएगा। भारत सरकार के 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' अभियान का मुख्य विषय 'एक घंटा खेल के मैदान में' रखा गया है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को दैनिक खेल गतिविधियों से जोड़ना है। झारखंड के खेल निदेशालय ने सभी जिला खेल पदाधिकारियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश दिए हैं। इसमें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खेलो इंडिया और अन्य प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों की अनिवार्य भागीदारी होगी। आयोजनों के लिए प्रति जिला अधिकतम Rs.1 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है。 यह भी पढ़ें- 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' प्रतियोगिता आज सेराष्ट्रीय खेल दिवस की तैयार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.