पलामू, जून 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर स्थित सिविल सर्जन सभागार में शनिवार को पल्स पोलियों अभियान को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पलामू जिले में यह अभियान 28 से 30 जून तक संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सरायकेला-खरसावां में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी, 28 जून को 1.77 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी 'दो बूंदअभियान का लक्ष्य इस अभियान के तहत पलामू जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 3,97,521 बच्चों को पोलियो रोधक दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में 28 जून को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाए गए 1,657 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, जबकि 29 एवं 30 जून को टीमों के माध्यम से छूटे हुए बच्चों तक पहुंचा जाएगा। पूरे जिले में कुल 1,882 टीमें क...