पीलीभीत, अप्रैल 24 -- पीलीभीत। गर्मी और धूप के अलर्ट के बीच तराई के इस छोटे से जिले में दिन की शुरूआत सुबह आठ बजे 28 डिग्री सेल्सिसय से हुई। यही नहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। माना जा रहा है कि एक से दो दिन यह गर्मी रात और दिन दोनों ही वक्त में परेशान करेगी। इसके बाद 28 से तीस अप्रैल में बादल छा सकते हैं और छिटपुट बूंदें गिर सकती हैं।शहर और ग्रामीण परिवेश में गर्मी की वजह से हो रही दिक्कतों से आमजन तो परेशान है ही साथ ही वन्यजीवों के व्यवहार में बदलाव आने लगा है। यह भी पढ़ें- आठ बजे से ही कहर ढाने लगी धूप वन्यजीवों के व्यवहार में तब्दीली आने की आशंकाओं के बीच जंगल में पानी और सौलर पंप को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है। यही नहीं शहर में भी पालिका की तरफ से जलापूर्ति के लिए अतिरिक्त इंतजाम किया गया है। स्कूलों में सुबह और...