28 से शुरू होंगी संस्कृत महाविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं
शाहजहांपुर, मई 22 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से संबद्ध श्री दैवी सम्पद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय, मुमुक्षु आश्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 मई से शुरू होंगी। परीक्षाएं छह जून तक दो पालियों में होंगी। कार्यवाहक प्राचार्य आदेश कुमार पांडेय ने बताया कि शास्त्री द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठ सेमेस्टर के साथ आचार्य द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं महाविद्यालय केंद्र पर ही कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र 26 और 27 मई को महाविद्यालय से प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा संबंधी अन्य जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं महाविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 29 से यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.