बोकारो, सितम्बर 25 -- पांच दिवसीय साप्ताहिक कार्यदिवस लागू करने, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि के भुगतान में भेदभाव समाप्त करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के अधिकारियों व कर्मियों ने गुरुवार को सेक्टर-4 स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की। यूएफबीयू के जिला संयोजक सिद्धेश नारायण दास ने कहा कि 11 सितंबर को देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल के बावजूद सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई। इसके विरोध में 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मियों का प्रदर्शन उन्होंने कहा कि इंडियन बैंक एस...