नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Pitru Paksha 2026 Second day Shradh, पितृ पक्ष का द्वितीया श्राद्ध : पितृ पक्ष के दूसरे दिन को द्वितीया श्राद्ध के नाम से जाना जाता है। पितृ पक्ष में पितरों इस दिन लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति और परिवार की सुख- समृद्धि की कामना करेंगे। पितृ पक्ष में पितरों को तर्पण और पिंडदान करने का विशेष महत्व है। इस पक्ष में पितर यमलोक से धरती पर आते हैं और परिवार वालों के आस पास विचरण करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष में पूर्वजों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध करने से उन्हें शांति प्राप्त होती है तथा परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की द्वितीया तिथि सितंबर 27, 2026 की शाम 08:58 बजे से प्रारम्भ होगी। द्वितीया तिथि सितंबर 28, 2026 की शाम में 07:13 बजे तक समाप्त होगी...