नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- SRIT India का आईपीओ खुलने जा रहा है। कंपनी की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी मजबूत है। जिसकी वजह से निवेशकों को पहले दिन ही बेहतर लिस्टिंग की उम्मीद होगी। यह एक मेनबोर्ड सेगमेंट का इश्यू है। कंपनी के आईपीओ का साइज 218.40 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी 1.68 नए शेयर जारी करेगी। बता दें, मौजूदा निवेशक आईपीओ में एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।कब से कब तक खुलेगा आईपीओ (SRIT India Dates) यह आईपीओ 28 सितंबर से 30 सितंबर तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 123 रुपये से 130 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 115 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14950 रुपये का दांव लगाना होगा। यह भी पढ़ें- 'सैलरी में ना हो कोई कटौती', वेज सीलिंग बढ़ाने पर म...