28 साल बाद दोस्त के कत्ल में 2 गिरफ्तार, 1997 से छिपकर रह रहे थे दोनों; यूं खुला राज
हिटी, अक्टूबर 5 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की खुर्जा पुलिस ने 28 साल पहले हुए एक हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार हत्यारोपियों ने जमीन के विवाद में दोस्त की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार वर्ष 1997 में खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव भिंडौरा निवासी तीन युवक गौतमबुद्धनगर में रहकर छोटी-मोटी नौकरी करते थे। 9 अक्टूबर 1997 को तीनों वहां से मेला देखने के लिए खुर्जा आए थे। वापस जाकर दो युवकों ने गौतमबुद्धनगर में अपने एक साथी ब्रह्मजीत के अचानक गायब होने की बात कहते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई, इसी बीच गुमशुदगी दर्ज कराने वाले दोनों युवक भी गायब हो गए। काफी तलाश के बाद भी तीनों का पता नहीं चला तो पुलिस की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.