नई दिल्ली, मार्च 26 -- Bharat PET IPO news: सामान पैक करने के डिब्बे और बोतलें बनाने वाली कंपनी भारत पीईटी लिमिटेड ने शेयर बाजार में अपना आईपीओ लाकर 760 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं। बता दें कि 28 साल पुरानी यह कंपनी इंटीग्रेटेड पैकेजिंग सॉल्यूशन प्रोवाइडर है। आइए आईपीओ की डिटेल जान लेते हैं।120 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इश्यू इस इश्यू में 120 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू और प्रमोटर शेयरधारकों द्वारा 640 करोड़ रुपये तक का 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) शामिल है। प्रमोटर शेयरधारकों में दीपक गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राहुल गुप्ता, सोनू गुप्ता, स्तुति गुप्ता, रुचि गुप्ता, मिताली गुप्ता और संतोष देवी गुप्ता शामिल हैं। कंपनी बुक रनिंग लीड मैनेजर्स से सल...