अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- दुलहूपुर, संवाददाता। अंजुमन आलेएबा उसमानपुर जलालपुर के तत्वावधान में 28 सफर इमाम मसमूम का मातम व जुलूस-ए-अमारी का 99वां कदीमी जुलूस आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद मजलिस से हुई। मजलिस को मौलाना डॉ. रईस हैदर जलालपुरी ने खिताब किया। इसके बाद जलालपुर की मशहूर अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान जिंदाने शाम का मंजर पेश किया गया। अमारियां बरामद हुईं और 72 पंजे वाले अलम की जियारत कराई गई। जुलूस के अंत में मेहमान अंजुमन अंजुमन असगरिया सेथल बरेली ने नौहाख्वानी व मातम किया। इस दौरान मास्टर शम्मू, मास्टर मीसम, मास्टर कर्रार, हाजी बादशाह, जफर हैदरी, नाजिश व शहजादे समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: दाऊदपुर में जुलूस- ए- अमारी आज अंजुमन के सद...