झांसी, जुलाई 26 -- झांसी,संवाददाता। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए पीएनबी के साथ अनुबंध कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में 28 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय खंदारी परिसर से किए गए राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया। बताया, इस योजना से प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के 1.28 लाख से अधिक शिक्षक एवं उनके आश्रित परिवार लाभान्वित होंगे।जनपद में कुल 10365 प्राध्यापकों एवं उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड बांटा इनमें आज 28 शिक्षकों के हेल्थ कार्...