रायबरेली, जुलाई 23 -- रायबरेली। प्रदेश में संचालित कई रोजगार योजनाओं के तहत सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग के लक्ष्यों को निर्धारित किया गया है। उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कई ट्रेडों के अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाना है। दर्जी ट्रेड के आवेदकों का 28 जुलाई और हलवाई, कुम्हार व बढ़ई ट्रेड के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जुलाई को आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...