गुमला, मई 26 -- कामडारा। पोकला गेट रेलवे फाटक पर मरम्मत और ओवरहॉलिंग कार्य को लेकर 28 और 29 मई की रात खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर आवागमन बाधित रहेगा। इस दौरान छोटी और बड़ी सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ) गोविंदपुर रोड भीम सिंह बोदरा ने मंगलवार को बताया कि समपार फाटक संख्या एचबी-36, उपरिकर्षण पोल संख्या 487/27-30 पोकला-पकरा स्टेशन के बीच स्थित पोकला गेट रेलवे फाटक पर मरम्मती और ओवरहॉलिंग का कार्य किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 28 मई की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तथा 29 मई की रात पुनः 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रेलवे फाटक बंद रहेगा। इस दौरान खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा।रेलवे विभाग की ओर से इस संबंध में कामडारा थाना प्रभारी और रेल थाना बानो को भी सूचना देते हुए सहयोग की अपी...