28 वर्ष पुराने मामले में कुर्की-जब्ती, पुलिस दबिश के बीच एक ने किया आत्मसमर्पण
पूर्णिया, जून 9 -- केनगर, एक संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर केनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गणेशपुर पंचायत के डहरिया आदिवासी टोला में कुर्की-जब्ती अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की सख्ती और लगातार दबिश के बीच एक नामजद आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमार गौरव एवं प्रखंड कृषि समन्वयक वीरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में की गई। अभियान में करीब पांच दर्जन पुलिस बल शामिल था। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित डहरिया आदिवासी टोला में फरार आरोपी ऐतवारी हांसदा समेत दो आरोपितों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में भाइयों को पीटा, चार पर केस थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.