28 वर्ष चली कानूनी लड़ाई के बाद मृत शिक्षक के नाम हुआ वेतन भुगतान
बस्ती, जुलाई 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया में तैनात रहे अर्थशास्त्र प्रवक्ता स्व. चंद्रशेखर सिंह को 28 वर्षों तक चली कानूनी लड़ाई अब मुकाम तक पहुंचती नजर आ रही है। सोमवार को उनके परिवार के सदस्य सिविल न्यायालय पहुंचे, न्यायालय के खाते में जमा धनराशि वारिसों के खाते में ट्रांसफर किए जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है। चंद्रशेखर सिंह की नियुक्ति आठ जुलाई 1991 को प्रबंध समिति ने अर्थशास्त्र प्रवक्ता के पद पर किया था। उनके साथ नियुक्त अन्य चार शिक्षकों को नियमित वेतन मिलने लगा, लेकिन चंद्रशेखर सिंह का वेतन रोक दिया गया। विवश होकर उन्होंने वर्ष 1998 में न्यायालय की शरण ली। चार जनवरी 2005 को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ने शासन और डीआईओएस को बकाया वेतन के भुगतान तथा भविष्य में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.