28 वर्षों से फरार हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ा
सोनभद्र, जून 14 -- शक्तिनगर। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे वज्रपात अभियान के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस ने 28 वर्षों से फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर को शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुन्ना गुप्ता निवासी बांसी, शक्तिनगर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। वह न्यायालय से जारी नोटिस के बावजूद वर्ष 1998 से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मूल निवास छोड़कर रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुसहा (नई बाजार) में रह रहा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने पैतृक घर बांसी आया हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.