सीतामढ़ी, मई 8 -- शिवहर। 28 वर्षों के बाद शिवहर के विधायक को मंत्री का पद मिला है। इसके पहले 1998 तक शिवहर के विधायक रहे स्व रधुनाथ झा तत्कालीन राज्य सरकार में कृषि मंत्री थे। 1998 में उन्होंने राज्य मंत्री परिषद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से शिवहर क्षेत्र से विधायक रहे किसी विधायक को मंत्री पद नहीं मिला था। इसवार शिवहर से विधायक बनी डॉ. स्वेता गुप्ता को राज्य मंत्री परिषद में जगह मिली है। मंत्री पद पाने वाली तीसरी विधायक : शिवहर क्षेत्र से मंत्री पद पाने वाली स्वेता गुप्ता तीसरी विधायक हैं। इसके पहले शिवहर के दो विधायक मंत्री पद प्राप्त कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- मंत्रिमंडल विस्तार में श्रवण आठवीं, तो निशांत पहली बार बने मंत्री शिवहर क्षेत्र से विधायक रहे ठाकुर गिरजा नंदन सिंह काफी अल्प अवधि के लिए राज्य सरकार में मंत्री बने थे। उनके...