सोनभद्र, जनवरी 19 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत सोमवार सुबह एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करा उसे पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। पड़ोसियों के मुताबिक किसी बात पर हुए घरेलू विवाद को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक औड़ी मोड़ के अटलनगर वार्ड क्रमांक छ: निवासी मनीष कुमार की 28 वर्षीय पत्नी रानी देवी का अपने पति से रात्रि में दुकान पर सोने जाने को लेकर झगड़ा हुआ। सोमवार सुबह सात बजे जब पति पुन: अपनी रेनुसागर मोड़ स्थित दुकान पर जाने लगा तो रानी देवी ने कमरे में घुस कर क्रोध में दरवाजा बंद कर लिया। घर में मौजूद मनीष की मां ने आशंकावश शोर मचाया। अगल बगल के लोगों ने काफी प्रयास के बाद दरवाजा तोड़ा तो अंदर रानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.