चंदौली, जुलाई 10 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बीते बुधवार की रात रेलवे लोको कॉलोनी खेल मैदान के समीप चार अंतरराज्यीय तस्करों को करीब 28 लीटर शराब के साथ पकड़ा। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह और आरपीएफ एसआई संदीप कुमार टीम के साथ लोको कॉलोनी के रेलवे खेल मैदान के पास संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर झोला और बैग में शराब लेकर किसी ऑटो से बिहार जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां चार तस्करों को टीम ने दबोच लिया। जिन्हें गिर...