रामपुर, मार्च 21 -- शहर विधायक आकाश सक्सेना ने 28 लाख रूपये की लागत से बनकर तैयार हुई सड़क का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क काफी समय से कालोनी वालों की मांग की थी, जिसके बाद अब यह बनकर तैयार हो गई है। इससे लोगों को न सिर्फ आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि यह सुनियोजित विकास की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी। नगर पालिका क्षेत्र में नई कालोनियों की हालत खस्ता है। कच्चे रास्ते होने और नालियां न होने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। कुछ ऐसा ही हाल डायमंड के पास बनी कालोनी का था, जहां बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाती थी। स्कूली बच्चों की ड्रेस खराब हो जाती थीं। ऐसे में क्षेत्रीय बाशिंदों ने शहर विधायक आकाश सक्सेना से सड़क बनवाने की मांग की थी, जिसके बाद विधायक ने सड़क का प्रस्ताव नगर पालिका को भेज दिया। नगर पालिका की ओर से इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.