पलामू, दिसम्बर 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय पुस्तकालय शीघ्र ही आरएफआईडी तनिक से लैस होगी। यह एक ऐसी तकनीक है जो पुस्तक को रेडियो तरंग के माध्यम से आसानी से ट्रैक करेगी । रेडियो आवृत्ति पहचान से लैस होने के बाद लाइब्रेरी ऑपरेट करने में सहूलियत होगी । इस तकनीक के लगने से पुस्तकों की सुरक्षा के साथ साथ सदस्य आसनी से अपनी आवश्यकता अनुसार पुस्तके भी आसानी से ढूंढ सकेंगे। लाइब्रेरी की पुस्तके भी सुरक्षित रहेगी। फिलहाल अभी केवल ई ग्रन्थालय सॉफ्टवेयर से पुस्तकों को निकालने, जमा करने सहित अन्य कार्य किया जा रहा है। नए तकनीक लग जाने से सदस्य पुस्तकालय के सभी कार्य खुद से कर सकेंगे। केंद्रीय पुस्तकालय के लाइब्रेरियन मंजीत सिन्हा ने बताया कि रेडियो आवृत्ति पहचान तकनीक लग जाने से सदस्यों के साथ प्रबंधन समिति को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.