28 लाख की ठगी में फरार आरोपी के घर हुई कुर्की
जमशेदपुर, मई 28 -- मानगो थाना पुलिस ने वर्ष 2023 में दर्ज शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। पुलिस टीम जाकिर नगर, ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-21 निवासी खुर्शीद आलम के घर पहुंची और न्यायालय के आदेश पर ताला तोड़कर अंदर मौजूद सामान जब्त कर थाना ले गई। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, आरोपी खुर्शीद आलम पर नावेद खान से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 28 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। इस मामले में वर्ष 2023 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर न्यायालय के निर्देश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.