सिमडेगा, अप्रैल 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।जीईएल चर्च बंबलकेरा में दृढ़ीकरण संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर 28 युवक-युवतियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया। इस दौरान दृढ़ीकरण संस्कार की संपूर्ण धर्मविधी पादरी नमनदान तोपनो एवं पादरी आसीम सुरीन के द्वारा संपन्न कराया गया। मौके पर उन्होंने दृढ़ीकरण ग्रहण करने वाले युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दृढ़ीकरण संस्कार समारोह युवाओं को प्रभु यीशु के करीब लाता है। अब से आप सभी बुरी आदतों को त्याग कर प्रभु के द्वारा बताए गए मार्गों का अनुशरण करें। मौके पर पावल बुढ़, सोशन बुढ़ सहित काफी संख्या में मसीही विश्वासी उपस्थित थे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...