रामपुर, फरवरी 25 -- रामपुर। पहली बार अपने शहर में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी होने लगी है। मंगलवार को रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावाधान में डीएमए में बकायदा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया। इस दौरान एसोसिएशन के इरफान हुसैन ने बताया 28 मार्च से बमनपुरी स्टेडियम में रामपुर सुपर क्रिकेट लीग होगी। इस क्रिकेट लीग को यूपीसीए की अनुमति मिल गई है। इसके लिए हम बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और यूपीसीए के डायरेक्टर डीएस चौहान व सचिव बसंत सिंह बघेल के आभारी है। उन्होंने बताया कि इस लीग में 17 साल से सीनियर वर्ग के खिलाड़ी ही भाग लेंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सिलेक्टर मौजूद रहेंगे। यूपीसीए के पैनल द्वारा मैच की अंपायरिंग, कमेंट्री एवं स्कोरिंग कराई जाएगी। टूर्नामेंट के सभी वर्गों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.