लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। छोटी काशी गोला का ऐतिहासिक चैती मेला 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मेले को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।नगर के मेला मैदान में दुकानदारों को स्थान आवंटित कर दिया गया है, जहां बड़ी संख्या में दुकानें सज चुकी हैं। दूर-दराज से आए व्यापारी भी मेले में अपनी दुकानें लगाने में जुटे हुए हैं, जिससे शहर में रौनक बढ़ गई है।झूले, खेल-तमाशा और मनोरंजन से जुड़े संचालकों ने भी अपने उपकरण स्थापित कर लिए हैं। बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षक झूले और विभिन्न खेलों की व्यवस्था है। इस बीच नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के प्रयासों और जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर मेले के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर विशेष कदम उठाया गया है। शिव मंदिर क्षेत...