बागपत, मार्च 11 -- बागपत। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के द्वारा 12 से 28 मार्च तक नि:शुल्क राशन वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलो गेहूं व 14 किलो चावल, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल दिया जाएगा। उचित दर दुकानों पर अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है। आधार से वंचित लाभार्थियों को ओटीपी के माध्यम से राशन दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...