धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद। धनबाद से चलने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया गया है। धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल तो प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को चलती है। इसका विस्तार 13 मार्च से 30 मार्च 2026 तक किया गया है। वहीं वापसी में प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को 14 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चलेगी। धनबाद-दिल्ली स्पेशल प्रत्येक मंगलवार, शनिवार को 14 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चलेगी। वापसी में दिल्ली-धनबाद स्पेशल प्रत्येक बुधवार, रविवार को अब 15 मार्च से 29 मार्च 2026 तक चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.