अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़। परिवहन निगम में जल्द ही महिला परिचालकों की भर्ती शुरु होगी। इसके लिए मंडल भर के विभिन्न डिपो में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 28 मार्च को सभी बस स्टैंड पर सुबह दस बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। चयन उप्र. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउड गाइड के तहत किया जाएगा। महिला परिचालक आवेदकों के पास इंटर मीडिएट के साथ सीसीसी प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...