पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामनवमी शोभायात्रा समिति मधुबनी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रवीण चौरसिया को शोभायात्रा का संयोजक चुना गया। समिति द्वारा इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। समिति के संयोजक प्रवीण चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह अपने चरम पर है तथा तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूरे शहर को भगवा रंग में रंगने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। मुख्य चौराहों, सड़कों एवं मंदिरों को भगवा झंडों, पताकाओं, बैनर और पोस्टरों से सजाया जाएगा, जिससे पूरे नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का संचार होगा। यह भव्य शोभायात्रा 28 मार्च को प्रातः 11 बजे मधुबनी स्थित दुर्गा स्थान से प्रारंभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.