हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता तरंग ग्रुप हजारीबाग के तत्वावधान में शनिवार को विमेन्स प्राइड अवॉर्ड समारोह 2026 का आयोजन शनिवार को स्थानीय डॉल्फिनों रिजॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक बतौर मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा के साथ अजय सिंह ,विकास कुमार ,अमित कुमार गुप्ता, तथा अन्य सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम के विषय प्रवेश में तरंग ग्रुप हजारीबाग की निदेशक ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेरणा का कार्य करते हैं। इसके पश्चात डांस पैराडाइज की आराध्य, अनाइश ,अनविता एवं शर्मिष्ठा डांस एकेड...