28 मई की परीक्षाएं 27 को होंगी
फतेहपुर, मई 23 -- फतेहपुर। शहर के महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बृजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया विश्वविद्यालय प्रयागराज की कुलपति डा. वितीता यादव के निर्देश पर सभी महाविद्यालयों में चल रही सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में 28 मई को होने वाली परीक्षाओं के तिथि में परिवर्तन किया गया है। 28 मई को बकरीद का अवकाश होने के कारण इस दिन होने वाली परीक्षाएं एक दिन पूर्व 27 मई को सम्पन्न होंगी। सभी परीक्षार्थी समय पर अपने विद्यालय पहुंच कर परीक्षा में शामिल हो। यह भी पढ़ें- राज्य विवि: बकरीद के चलते 28 मई की परीक्षाएं अब 27 को यह भी पढ़ें- बदली परीक्षा तिथियां, कई विषयों के पेपर अब जून में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.