बरेली, अप्रैल 16 -- सेंधा। गेहूं की फ़सल में आग लगने से किसानों का 28 बीघा गेहूं जल गया। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। डरुआपुर गांव के चरन सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर में उनका एक बीघा गेहूं और लिपस्टिक के पेड़ जल गए। आग से गांव के ही कैलाश के 10 बीघा, रामौतार शर्मा के 17 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब तीनों किसानों का 28 बीघा गेहूं जल गया था। यह भी पढ़ें- लिलवछ गांव के बधार में लगी आग, 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.