आगरा, फरवरी 26 -- यूपीसीए के वर्ष 2026-27 के लिए होने वाले सभी ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण तीन दिन के लिए खोला जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि 28 फरवरी से 2 मार्च तक सभी क्रिकेटरों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खुला रहेगा। इच्छुक क्रिकेटर https://registration.upca.tv/ लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकेंगे। निर्धारत शुल्क 400 रुपये के लिए पोर्टल से चालन उपरोक्त लिंक पर खिलाड़ी के मोबाइल नंबर से ही लॉगिन हो पायेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद चालान की कॉपी लेकर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के ऑफिस फुट ऑन शूज़ बिल्डिंग सिकंदरा में केके नगर पेट्रोल पम्प के सामने प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.