चंदौली, फरवरी 15 -- शहाबगंज। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय ओपन पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन 28 फरवरी एवं एक मार्च को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शहाबगंज विकास खंड के रामपुर गांव में संपन्न होगी। डीवीए चंदौली के महासचिव देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले के पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल टीमें समय से अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। बिना पंजीकरण के किसी भी टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.