गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- गाजियाबाद। जिले में 28 फरवरी तक राशन का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 21 किलोग्राम, चावल व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति यूनिट दो किलो चावल और तीन किलो गेंहू का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा प्रति कार्ड तीन किलो चीनी 18 रुपये किलो के हिसाब से 54 रुपये में वितरित की जाएगी। राशन का वितरण सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। यदि कार्डधारकों को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या हो तो वह जिला पूर्ति को 0120-3761954 पर फोन कर सूचना देकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.