हरिद्वार, फरवरी 26 -- हरिद्वार धर्मशाला प्रबंधक सेवा समिति की ओर से 28 फरवरी को होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उत्तरी हरिद्वार स्थित आश्रम में बैठक हुई। जिसमें संरक्षक श्रीमहंत केदार पुरी सहित पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपीं। कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा ने बताया कि समारोह में जूना अखाड़ा के महामंत्री महेश पुरी, मेयर किरन जैसल, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक मदन कौशिक समेत जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...