28 प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा प्लान लागू, 148 बैरियर-157 नाव और 139 गोताखोर तैनात
संवाददाता, जुलाई 24 -- कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ रेंज पुलिस ने सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार कर लिया है। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जनपदों में 969 किमी लंबे 28 प्रमुख कांवड़ मार्गों पर यात्रा संचालित होगी। यात्रा के दौरान 32 प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक और 12 श्रावण मेलों का आयोजन होगा। जिन्हें देखते हुए सुरक्षा, यातायात और आपदा प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे कांवड़ मार्ग पर 148 बैरियर स्थापित किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे। गंगा घाटों, नदियों और नहरों पर किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए 157 नाव और 139 प्रशिक्षित गोताखोर तैनात किए गए हैं। ब्रजघाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर जल पुलिस, फ्लड कंपनी, एनडीआरफ और एसडीआरफ की टीमें लगातार निगरानी करेंगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.