गाजियाबाद, जुलाई 27 -- गाजियाबाद में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारी जोर-शोर से जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास और जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाजियाबाद जनपद के पांच प्रमुख मंदिरों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट कांवड़ यात्रा का जिम्मा संभालेंगे। उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इसके लिए तैयारी पूरी कर लें। पुलिस विभाग को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने बताया कि जनपद में पांच प्रमुख मंदिर हैं, जिनके लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। मजिस्ट्रेट इन मंदिरों में सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई आदि की तैयारियों क...