28 दिन बाद दर्ज हुआ चोरी का केस
गाजीपुर, अप्रैल 16 -- बारा। पुलिस कप्तान डॉक्टर ईरज राजा के निर्देश के बाद विगत 28 दिन पहले मां कामाख्या धाम परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल का मुकदमा गहमर पुलिस दर्ज किया। विगत 19 मार्च को थाना कोतवाली निवासी अनुराग पुत्र चन्द्रीका राम अपनी बाइक से मां कामाख्या का दर्शन करने आए थे। जब वापस लौटे तो उनकी बाइक पार्किंग से गायब मिली। कोतवाली पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा लिखने से इनकार कर दिया। फरियाद लेकर पुलिस कप्तान के पास गए। कप्तान ने गहमर कोतवाल को फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.