मधुबनी, अगस्त 20 -- खजौली, निप्र.। शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों के प्रोफाइल में रह गई त्रुटियों को सुधारने के लिए एक और मौका दिया है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को ऐसे शिक्षकों के प्रोफाइल को 28 अगस्त तक अपडेट कराने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 के तहत अधिशेष शिक्षकों के समायोजन और समानुपातीकरण की प्रक्रिया को देखते हुए की गई है। विभाग के निदेशक, प्राथमिक शिक्षा कुमार निशांत विवेक ने जारी पत्र में कहा है कि मई में ही शिक्षकों के प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया था। यह भी पढ़ें- ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों का प्रोफाइल अपडेट करने के लिए 28 अगस्त तक का अंतिम अवसर बावजूद कई शिक्षकों के प्रोफाइल में अब भी त्रुटियां ...