आगरा, मार्च 22 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कॉलेजों को अपने छात्रों के बैच बनाने के लिए 28 मार्च तक का समय होगा। सम सेमेस्टर परीक्षा के लिए कॉलेजों को छात्रों के बैच बनाकर शुल्क जमा करने के लिए 28 मार्च तक का समय विवि ने दिया है। हालांकि पांच सौ रुपए विलंब शुल्क देने के बाद कॉलेज एक अप्रैल तक बैच बना सकेंगे। बता दें कि एनईपी के तहत संचालित होने वाले बीए, बीएससी और बीकॉम के साथ-साथ एमए, एमएससी और एमकॉम की परीक्षा करायी जाएंगी। स्नातक पाठ्यक्रम की द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षा करायी जाएंगी। वहीं परास्नातक में द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरवाए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार कॉलेज अपने लॉगइन में जाकर 28 मार्च तक बैच बनाकर शुल्क जमा कर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ बैच बनाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.