पीलीभीत, मई 22 -- पीलीभीत। पंचायत चुनाव के अंतर्गत डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के दौरान अब तक दो हजार मतदाताओं के नाम सूची से सत्यापन के बाद हटा दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 496593 डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जिले में भेजी गई थी। इस पर सत्यापन कार्य चल रहा है। एडीईओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि सत्यापन का काम 28 मई तक पूरा किया जाने की गाइड लाइन मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...