28 तक खाद न मिली तो थमेगा चक्का
फतेहपुर, जून 26 -- फतेहपुर। धान की रोपाई का समय होने के बावजूद जिले में किसानों को यूरिया और डीएपी खाद के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि किसानों को फुटकर विक्रेताओं से डीएपी और यूरिया निर्धारित कीमत से कई गुना अधिक दाम पर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस पर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत गुट) के प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्र ने चेतावनी दी है कि यदि 28 जून तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। प्रदेश महासचिव ने बताया कि जिले में किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि एक-एक बोरी खाद के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। धान की रोपाई शुरू हो चुकी है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध न होने के कारण किसानों को फुटकर विक्रेताओं से डीएप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.