28 डंपरों पर कार्रवाई, प्राप्त होगा 8.58 लाख रुपये प्रशमन शुल्क
रामपुर, मई 21 -- रामपुर। जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार की सुबह अजीतपुर ओवरब्रिज के पास जनपद स्तरीय गठित टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में खनन अधिकारी अमित रंजन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, यात्रीकर अधिकारी होरी लाल वर्मा एवं पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। चेकिंग के दौरान तीन वाहनों को ओवरलोड पाया गया। इसके अतिरिक्त 25 डंपरों में एचएसआरपी नंबर प्लेट न लगी होना, प्रेशर हॉर्न लगे होना, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप का अभाव तथा चालकों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग न करना जैसी कमियां पाई गईं। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित वाहनों को अजीतपुर पुलिस चौकी में बंद कराया गया। साथ ही एक वाहन पर ऑनलाइन चालान जारी करते हुए मौके पर 58,300 रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.