28 जून से 2 जुलाई तक पोलियो कार्यक्रम
लखीसराय, जून 6 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। आगामी 28 जून से 2 जुलाई तक पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत पोलियो का कार्यक्रम होगा। 0 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इस आशय का पत्र सिविल सर्जन के द्वारा भेजा गया है। इसके तहत आगामी 8 जून को सीएचसी में पोलियो सुपरवाइजर की बैठक होगी। बीसीएम राजेश प्रमाणिक के द्वारा इस आशय की सूचना पोलियो सुपरवाइजर तथा विभिन्न टीमों के सदस्यों को दी गई है। यह भी पढ़ें- सेराज बने संभव-6 अभियान के नोडल अधिकारी यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.