28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर हुआ प्रशिक्षण
एटा, जून 18 -- 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के बैठक सभागार में एएनएम की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। बैठक में सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर एसएमओ डॉ. सलीम खान ने एएनएम को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गांव-गांव टीकाकरण सत्र आयोजित करने के लिए विस्तृत माइक्रोप्लान तैयार करने के निर्देश दिए। सीएचसी अलीगंज के चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की सभी टीमें अभियान की तैयारियों में जुटी हैं और लक्ष्य है कि क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा पोलियो की खुराक ले। बैठक में एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बांका: पल्स पोलियो अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक आज यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.