संतकबीरनगर, जून 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आगामी 28 जून से पोलियो उन्मूलन अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीके सोनी ने सभी पीएचसी सीएचसी के अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान ब्लाक स्तरीय टीकाकरण अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।सीएमओ कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी अधीक्षकों से मास्टर प्लान तैयार कर समय से मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीके सोनी ने बताया कि 28 जून से पोलियो उन्मूलन अभियान संचालित किया जाएगा। पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलिस वैक्सीन पिलाई जाएगी। इसके लिए ग्राउंड स्तर पर प्लान तैयार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने का निर्देश अभियान के दौरान कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी हैं, इस पर भी मं...