28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान
शामली, जून 11 -- शामली। जनपद में आगामी पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. करन चौधरी ने बताया कि जनपद में पल्स पोलियो अभियान का चरण 28 जून से 6 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के प्रथम दिन 28 जून को जिले के 684 बूथों पर जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 29 जून से 3 जुलाई तक 511 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य करेंगी। यह भी पढ़ें- जिला में 28 से फिर चलेगा प्लस पोलियो अभियान इसके अलावा 37 ट्रांजिट टीमें बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.