भागलपुर, जून 23 -- जमालपुर से इम्तियाज आलम की रिपोर्ट आगामी 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अभियान के सफल संचालन और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति को सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जमालपुर में जमालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पिंकी कुमारी, डब्ल्यूएचओ के डॉ. जुनैद, डॉ. पंकज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक पासवान सहित स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पोलियो नोडल कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक आशुतोष कुमार ने अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।...