औरंगाबाद, जून 10 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज में 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर बुधवार को प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने की। बैठक में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, तैयारी तेज बैठक में बाल विकास परियोजना की एलएस, जीविका के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सि...